LPG की पैनिक बुकिंग से बढ़ी टेंशन! सरकार ने कहा- स्टॉक पूरा है, अफवाहों से बचें

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने शुक्रवार को देश में एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की मौजूदा उपलब्धता को लेकर जानकारी साझा की। सरकार के मुताबिक देश में सीएनजी और पीएनजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। सीएनजी की आपूर्ति में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है और घरों में मिलने वाली पीएनजी गैस भी पहले की तरह जारी रहेगी।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच गैस महंगी, लेकिन CNG-PNG उपभोक्ताओं को राहत; ATGL ने नहीं बढ़ाए दाम

पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब ऊर्जा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस की कीमतें करीब ढाई गुना तक बढ़ चुकी हैं, जिससे भारत में भी CNG और PNG के महंगे होने की आशंका बढ़ गई थी। कंपनी ने औद्योगिक ग्राहकों के लिए गैस उपयोग की एक सीमा तय कर दी है। उद्योगों को उनकी जरूरत का केवल 40% गैस ही पुरानी दरों (करीब ₹40 प्रति यूनिट) पर मिलेगी।

बायोगैस मिक्स CNG हुई सस्ती, टैक्स छूट से आम आदमी को बड़ी राहत

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अगर किसी ईंधन ने आम लोगों को थोड़ी राहत दी है, तो वह CNG है। अब इस राहत को और मजबूत करते हुए बजट 2026 में सरकार ने ऐसा फैसला लिया है। सरकार का मानना है कि यह कदम न सिर्फ क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देगा, बल्कि कृषि कचरे और शहरी वेस्ट के बेहतर इस्तेमाल को भी प्रोत्साहित करेगा।