अमेरिका फर्स्ट के तहत ट्रंप का बड़ा कदम, 30 देशों में तैनात अमेरिकी राजदूतों की वापसी शुरू

अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत बड़ा फैसला

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति को लागू करने के उद्देश्य से करीब 30 अमेरिकी राजदूतों को वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू की है। प्रशासन का कहना है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है और राजदूतों को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी, जबकि डेमोक्रेट्स ने इसे अमेरिकी कूटनीति के लिए नुकसानदायक बताया है।