नए सेना प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, 30 जून से संभालेंगे आर्मी चीफ की जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के अगले प्रमुख (Chief of Army Staff) के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह फिलहाल भारतीय सेना में वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं। रक्षा मामलों के जानकारों का मानना है कि लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ के नेतृत्व में भारतीय सेना के आधुनिकीकरण, नई तकनीकों के समावेश और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की रणनीतियों को और गति मिल सकती है।

गणतंत्र दिवस 2026: सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी बोले—वीरता और बलिदान से सुरक्षित भारत

देशभक्ति के रंग में डूबा पूरा भारत

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अमर शहीदों के बलिदान और वीरता को नमन किया। उन्होंने संविधान के महत्व, राष्ट्रीय कर्तव्यों और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर दिया। साथ ही, भारतीय सेना की सतर्कता, प्रतिबद्धता और गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों को रेखांकित किया गया, जिसमें सेना की शक्ति, अनुशासन और नई भैरव यूनिट्स की झलक भी दिखाई गई।