आसमान में भारत की नई ताकत! ‘नेत्रा’ को मिला फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस

देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाने वाली स्वदेशी हवाई निगरानी प्रणाली ‘नेत्रा’ अब पूरी तरह ऑपरेशनल हो गई है। अब तक भारत को इस तरह की कई तकनीकों के लिए विदेशी प्रणालियों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन ‘नेत्रा’ को FOC मिलना रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नए सेना प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, 30 जून से संभालेंगे आर्मी चीफ की जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने भारतीय सेना के अगले प्रमुख (Chief of Army Staff) के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह फिलहाल भारतीय सेना में वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं। रक्षा मामलों के जानकारों का मानना है कि लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ के नेतृत्व में भारतीय सेना के आधुनिकीकरण, नई तकनीकों के समावेश और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की रणनीतियों को और गति मिल सकती है।

राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को सीधा संदेश, बोले- अब भारत चुप नहीं बैठेगा

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि अगर उसने दोबारा भारत की तरफ आंख उठाने की कोशिश की, तो इस बार ऐसा जवाब मिलेगा जो पहले कभी नहीं हुआ। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया देने वाला देश नहीं रहा, बल्कि जरूरत पड़ने पर निर्णायक कार्रवाई करने में भी पीछे नहीं हटेगा।

पहलगाम हमले की बरसी पर गरजी भारतीय सेना, पाकिस्तान को चेतावनी: ‘हर वार का जवाब तय’

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए आतंक के खिलाफ अपने अडिग रुख को दोहराया है। हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। 6-7 मई की रात की गई इस कार्रवाई में कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

पठानकोट से बड़ा बयान, सेना बना रही ‘अश्नि’ ड्रोन पलटन और ‘भैरव’ स्पेशल यूनिट

पठानकोट में पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने साफ कर दिया है कि भारतीय सेना अब आधुनिक युद्ध की जरूरतों के मुताबिक खुद को तेजी से तैयार कर रही है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था।

लश्कर कमांडर ने माना भारत का सबसे बड़ा हमला, पाकिस्तान में मची खलबली

पाकिस्तान के सबसे बड़े आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने अब खुद मान लिया है कि भारत का “ऑपरेशन सिंदूर” उस पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा हमला था। भारतीय हमले के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से जवाब देने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने हर हमले को नाकाम कर दिया।

Rafael news: राफेल पर चीन की गुप्त चाल, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा पर्दाफाश

RAFEAL NEWS

Rafael news: भारत ने मई में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके बाद पाकिस्तानी वायुसेना ने भारत पर जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना ने उसे पूरी तरह नाकाम कर दिया। इसी दौरान पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत के राफेल लड़ाकू विमान को … Read more