कारगिल के ‘सफेद सागर’ से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक… कौन हैं वायुसेना के नए प्रमुख आशुतोष दीक्षित?

आशुतोष दीक्षित बनेंगे वायुसेना के 29वें प्रमुख

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 31 अक्टूबर 2026 को भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। चार दशक के सैन्य करियर में उन्होंने 3,500 घंटे से अधिक उड़ान भरी है। तेजस कार्यक्रम, प्रमुख सैन्य अभियानों और कई महत्वपूर्ण पदों पर उनकी अहम भूमिका रही है।