1.6 लाख करोड़ की राफेल डील: फ्रांस ने भारत को 114 लड़ाकू विमानों के निर्माण का प्रस्ताव सौंपा

114 राफेल डील पर फ्रांस का प्रस्ताव

फ्रांस ने 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए भारत को विस्तृत तकनीकी और व्यावसायिक प्रस्ताव सौंपा है। प्रस्ताव में 94 विमानों का भारत में निर्माण, स्वदेशी हथियारों का एकीकरण और भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये के अवसर शामिल हैं।

कारगिल युद्ध में ऑपरेशन ‘सफेद सागर’ बना भारत की जीत का सबसे बड़ा हथियार, जानें कैसे पाकिस्तान को मिली करारी शिकस्त

कारगिल युद्ध में वायुसेना का पराक्रम

कारगिल युद्ध के दौरान शुरू हुए ऑपरेशन सफेद सागर ने भारतीय वायुसेना को ऐतिहासिक सफलता दिलाई। हजारों हवाई मिशनों, मिराज-2000 के सटीक हमलों और सेना-वायुसेना के बेहतरीन समन्वय ने पाकिस्तान को पीछे हटने पर मजबूर किया और भारत की विजय सुनिश्चित की।

ऑपरेशन अमिस्ताद: भारतीय वायु सेना ने वेनेजुएला में पहुंचाई राहत सामग्री और फील्ड हॉस्पिटल टीम

ऑपरेशन अमिस्ताद

भारत ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद ऑपरेशन अमिस्ताद शुरू किया। भारतीय वायु सेना राहत सामग्री, मेडिकल टीम और भीष्म क्यूब के माध्यम से प्रभावित लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

आसमान में भारत की नई ताकत! ‘नेत्रा’ को मिला फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस

देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाने वाली स्वदेशी हवाई निगरानी प्रणाली ‘नेत्रा’ अब पूरी तरह ऑपरेशनल हो गई है। अब तक भारत को इस तरह की कई तकनीकों के लिए विदेशी प्रणालियों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन ‘नेत्रा’ को FOC मिलना रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शहीद हुए सार्जेंट जितेंद्र शर्मा को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब

शहीद जितेंद्र शर्मा को सैन्य सम्मान से विदाई

असम के जोरहाट विमान हादसे में शहीद हुए वायुसेना सार्जेंट जितेंद्र शर्मा का पार्थिव शरीर पैतृक गांव सालपुर पहुंचा। हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन किए। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। परिवार, ग्रामीणों और प्रशासन ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बलिदानी वायुसेना जवान जितेंद्र शर्मा के गांव सालपुर में शोक की लहर, अंतिम विदाई की तैयारियों में जुटे ग्रामीण

जितेंद्र शर्मा

असम विमान हादसे में शहीद वायुसेना सार्जेंट जितेंद्र शर्मा के पैतृक गांव सालपुर में शोक की लहर है। ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हैं, जबकि हृदय रोग से पीड़ित मां को अभी तक बेटे की शहादत की जानकारी नहीं दी गई है।

भारत खरीदेगा 114 नए राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील से ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगा बड़ा बूस्ट

भारत अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। केंद्र सरकार ने फ्रांस को 114 अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए औपचारिक ‘लेटर ऑफ रिक्वेस्ट’ (LoR) जारी कर दिया है। फरवरी 2026 में रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई Defence Acquisition Council (DAC) की बैठक में भारतीय वायुसेना के लिए 114 मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

S-400 की चौथी यूनिट जल्द भारत पहुंचेगी, एयर डिफेंस और होगा मजबूत

भारत की सुरक्षा ताकत को और मजबूती मिलने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, रूस से S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम की चौथी यूनिट अगले महीने की शुरुआत में भारत पहुंच सकती है। S-400 ट्रायम्फ रूस की सबसे एडवांस एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम में से एक है।

कूनो में फिर गूंजेगी चीते की दहाड़, अफ्रीका से आ रहा 8 का नया दल

मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शनिवार सुबह एक बार फिर ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा। अफ्रीका से आठ नए चीते यहां लाए जा रहे हैं। नए चीतों के लिए कूनो में विशेष पृथकवास बाड़े तैयार किए गए हैं। हेलीकॉप्टरों की सुरक्षित लैंडिंग के लिए पार्क में पांच हेलीपैड भी बनाए गए हैं।

ISS जाने वाले पहले भारतीय शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, 70 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बनने जा रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वोच्च शौर्य सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वालों में मेजर अर्शदीप सिंह, नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा और कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर शामिल हैं।