बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा स्थगित, बीच रास्ते रुके यात्री; बद्रीनाथ मार्ग पर भी भारी जाम

बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार बारिश और भूस्खलन से हालात बिगड़ गए हैं। सुरक्षा कारणों से केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। बद्रीनाथ मार्ग पर भारी जाम और यातायात की समस्या बनी हुई है। प्रशासन ने नियंत्रण के लिए व्यवस्था लागू की है और यात्रियों से सहयोग मांगा है।

22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की तिथियां घोषित

उत्तराखंड के ऊंचे गढ़वाल हिमालय में स्थित पवित्र केदारनाथ मंदिर के कपाट इस साल 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने की घोषणा के साथ ही प्रशासन और मंदिर समिति ने यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। मार्ग से बर्फ हटाने, सड़क और संचार व्यवस्था दुरुस्त करने, स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।