बद्रीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, भगवान के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर Mukesh Ambani सोमवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे। बाबा केदार के दर्शन और पूजा संपन्न करने के बाद मुकेश अंबानी दोपहर करीब 12 बजे के आसपास दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

39 दिनों में 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

बाबा केदारनाथ धाम में इस बार श्रद्धालुओं की आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने के महज 39 दिनों के भीतर 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड एक बार फिर देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है।

उत्तराखंड दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, धामी सरकार के कामकाज की सराहना

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इन दिनों तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नितिन नवीन का यह दौरा संगठन और सरकार दोनों के लिए महत्वपूर्ण संकेत देता है।

हरिद्वार के हर की पौड़ी पर शराब के नशे में युवकों का हंगामा, महिलाओं से छेड़खानी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर की पौड़ी समेत तमाम गंगा घाट भक्तों से भरे हुए हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल media पर भी लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खराब मौसम बना खतरा, उत्तराखंड में दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच खराब मौसम ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी। चारधाम यात्रा के दौरान पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है, जिससे हेलीकॉप्टर सेवाओं पर असर पड़ रहा है।

टिहरी में टला बड़ा हादसा, आंधी-तूफान में डोबरा-चाटी झील में फंसे 30 पर्यटक

टिहरी-गढ़वाल में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जबलपुर के बरगी डैम हादसे के बाद देशभर में चिंता बढ़ी ही थी कि इसी बीच डोबरा-चाटी झील में अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने अफरा-तफरी मचा दी। SDRF ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें।

चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब

चारधाम यात्रा 2026

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुई है यमुनोत्री की डोली खरसाली से रवाना होकर धाम पहुंची वहीं गंगोत्री धाम में पूजा और हवन जारी है दोपहर बारह बजकर पंद्रह मिनट पर कपाट खुलेंगे मुख्यमंत्री उपस्थित

22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की तिथियां घोषित

उत्तराखंड के ऊंचे गढ़वाल हिमालय में स्थित पवित्र केदारनाथ मंदिर के कपाट इस साल 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने की घोषणा के साथ ही प्रशासन और मंदिर समिति ने यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। मार्ग से बर्फ हटाने, सड़क और संचार व्यवस्था दुरुस्त करने, स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।