तमिलनाडु में बकरीद की रौनक, मस्जिदों और मैदानों में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़

तमिलनाडु में बकरीद पर सुरक्षा के बीच अदा हुई नमाज

तमिलनाडु में मुस्लिम समुदाय ने बकरीद श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। राज्यभर में मस्जिदों और खुले मैदानों में विशेष नमाज अदा की गई। लोगों ने कुर्बानी की रस्म निभाई और जरूरतमंदों में मांस बांटा। धार्मिक विद्वानों ने शांति, दान, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।