भदोही फिर बना संत रविदास नगर, योगी के ऐलान से 2027 चुनाव से पहले क्यों तेज हुई नाम बदलने की राजनीति?
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भदोही का नाम फिर बदलने का ऐलान हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने इसे संत रविदास की विरासत से जोड़ा है। इससे जिले के पुराने नामकरण और मायावती, अखिलेश व भाजपा सरकारों के फैसलों की राजनीतिक चर्चा दोबारा शुरू हुई है।