Census 2027: भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना होने वाली है। इसके तहत स्थानीय क्षेत्र के नागरिक अपनी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से सरकारी कर्मचारियों को दे सकते हैं। इस पहल के तहत सरकार सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल शुरू करेगी, जहां नागरिक पोर्टल पर जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर सकेंगे। पोर्टल पर परिवार के मुखिया को घर से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी देनी होगी। जानकारी देने के बाद नागरिकों को Self Enumeration (SE ID) मिलेगी। यह आईडी नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों, दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। (SE ID) के जरिए कर्मचारी परिवार से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकता है, जो जनगणना के लिए आवश्यक है। इसके अलावा भारत की पहली डिजिटल जनगणना के लिए भारत सरकार ने जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए कुल 33 प्रश्नों के एक सेट को अधिसूचित किया है। इन सवालों को परिवार की स्थिति, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच और संपत्ति के स्वामित्व पर ध्यान केंद्रित करके परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और डेटा को एक साथ हासिल करने के तौर पर डिजाइन किया गया है।
Census 2027: जनगणना 2027 में पूछे जाएंगे 33 प्रश्न
भारतीय रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त (आईजी और सीसीआई) के अनुसार, जनगणना 2027 के पहले चरण में कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे।
ये 33 प्रश्न इस प्रकार हैं-
1. बिल्डिंग नंबर (नगर निगम या स्थानीय प्राधिकरण या जनगणना संख्या)।
2. जनगणना घर संख्या।
3. जनगणना घर के फर्श की प्रमुख सामग्री।
4. जनगणना घर की दीवार की प्रमुख सामग्री।
5. जनगणना घर की छत की प्रमुख सामग्री।
6. जनगणना घरों का प्रत्यक्ष उपयोग।
7. जनगणना घर की स्थिति।
8. हाउसहोल्ड नंबर।
9. आमतौर पर घर में रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या।
10. घर के मुखिया का नाम।
11. घर के मुखिया का लिंग।
12. क्या घर का मुखिया अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य का है।
13. जनगणना घर की स्वामित्व की स्थिति।
14. विशेष रूप से घर के कब्जे में आवास कक्षों की संख्या।
15. घर में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या।
16. पीने के पानी का मुख्य स्रोत।
17. पेयजल स्रोत की उपलब्धता।
18. प्रकाश का मुख्य स्रोत।
19. शौचालय तक पहुंच।
20. लैट्रिन का प्रकार।
21. अपशिष्ट जल आउटलेट।
22. स्नान सुविधाओं की उपलब्धता।
23. रसोई और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता।
24. खाना पकाने के लिए उपयोग किया जाने वाला मुख्य ईंधन।
25. रेडियो/ट्रांजिस्टर।
26. टेलीविजन।
27. इंटरनेट तक पहुंच।
28. लैपटॉप/कंप्यूटर।
29. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन।
30. साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड।
31. कार/जीप/वैन।
32. घर में खाया जाने वाला मुख्य अनाज।
33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना से संबंधित संचार के लिए)।
Census 2027: पहली बार होगी जाति जनगणना
An interactive meeting was held today at Janganana Bhawan, New Delhi between Ms. Heba Hagrass, UN Special Rapporteur on the Rights of Persons with Disabilities and Registrar General of India & Census Commissioner, Shri Mritunjay Kumar Narayan, in presence of senior officials of ORGI, UN representatives and officers from UNES Division, Ministry of External Affairs, to discuss disability inclusion and accurate enumeration in Census 2027.
The discussions highlighted the importance of accurate enumeration of persons with disabilities, disability-sensitive Enumerator training, robust data validation and use of digital platforms to ensure inclusive and reliable data for evidence-based policymaking and effective implementation of the Rights of Persons with Disabilities Act, 2016.
@UNinIndia @UN_SPExperts @MEAIndia
#Census2027 #जनगणना2027
— Census India 2027 (@CensusIndia2027) November 19, 2026
2027 में पहली बार जाति जनगणना होगी। सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना) के माध्यम से भी जाति जनगणना की प्रक्रिया होगी। इस प्रक्रिया में नागरिक को सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल पर जाकर अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद नागरिक को SE ID मिलेगी। इस आईडी के माध्यम से कर्मचारी जनगणना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकता है।
2027 और 2011 की जनगणना में क्या है अंतर?
2027 की जनगणना स्व-गणना, डिजिटल डेटा संग्रह और जाति जनगणना जैसी नई सुविधाओं के साथ की जाएगी। 2027 की जनगणना और 2011 की जनगणना के बीच महत्वपूर्ण अंतर है। 2011 की जनगणना पेपर आधारित थी, जहां कर्मचारी घर-घर जाकर जनगणना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करते थे। लेकिन 2027 की जनगणना में नागरिक स्वयं पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं और SE ID के माध्यम से कर्मचारियों को अपनी जानकारी दे सकते हैं।
स्व-गणना कैसे करें?
जनगणना 2027 के तहत नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए सरकार ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराएगी। नागरिक इस पोर्टल पर जाकर अपने परिवार से जुड़ी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे।
स्व-गणना की प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
1. सबसे पहले आधिकारिक Self Enumeration पोर्टल पर जाना होगा।
2. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
3. मोबाइल नंबर पर आए OTP के माध्यम से सत्यापन करना होगा।
4. परिवार के मुखिया को घर और परिवार से जुड़ी निर्धारित जानकारी भरनी होगी।
5. सभी जानकारियां भरने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।
6. फॉर्म जमा होने के बाद नागरिक को Self Enumeration ID (SE ID) मिलेगी।
7. जनगणना कर्मचारी घर आने पर इस ID के माध्यम से दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन कर सकेंगे।
क्या स्व-गणना अनिवार्य है?
नहीं, जनगणना 2027 में स्व-गणना की प्रक्रिया अनिवार्य नहीं होगी। यह नागरिकों को दी जाने वाली एक वैकल्पिक सुविधा है। जो परिवार ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज नहीं कर पाएंगे, उनके घर जनगणना कर्मचारी पहुंचेंगे और परिवार से जुड़े सवाल पूछकर जानकारी दर्ज करेंगे। इस तरह ऑनलाइन स्व-गणना नहीं करने वाले परिवार भी जनगणना की प्रक्रिया में शामिल होंगे।
क्या पहले चरण में पूछी जाएगी जाति?
नहीं, जनगणना 2027 के पहले चरण में जाति से संबंधित जानकारी नहीं पूछी जाएगी। पहले चरण में मकानों की स्थिति, परिवार की संख्या, पेयजल, बिजली, शौचालय, रसोई, इंटरनेट और संपत्ति जैसी जानकारियां जुटाई जाएंगी। जाति से संबंधित जानकारी जनगणना के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (Population Enumeration) में जुटाई जाएगी। इस चरण में प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित प्रश्न पूछे जाएंगे और जाति संबंधी जानकारी भी दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़े- ‘हमारे यहां हैदराबादी बिरयानी नहीं चलती’, ओवैसी पर आजम खान का तंज, बोले- वे बैरिस्टर हैं, मौलाना नहीं








