नेपाल से पुणे जा रही बस भिंड में ट्रक से टकराई, महिला की मौत, 15 यात्री घायल

भिंड हादसा: बस और ट्रक की भिड़ंत, 15 घायल

भिंड के नेशनल हाईवे-719 पर नेपाल से पुणे जा रही स्लीपर बस की एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 15 यात्री घायल हुए। सभी घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया।