दिल्ली में LPG संकट: गैस एजेंसियों पर पुलिस तैनात, कालाबाजारी पर सख्त नजर
गैस सिलेंडर की सप्लाई में गड़बड़ी और कालाबाजारी की शिकायतों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने हर गैस एजेंसी के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती का फैसला किया है। एलपीजी सप्लाई में अनियमितता का असर अब दिल्ली के रेस्टोरेंट और कैफे पर भी पड़ने लगा है।