शिक्षक भर्ती परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए अहम खबर, BPSC ने जारी किए 32,388 पद

 BPSC TRE 4 Recruitment 2026:

BPSC TRE 4 Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के X (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए पोस्ट के मुताबिक, TRE 4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है।

BPSC TRE 4 Recruitment 2026: किस कक्षा के लिए कितने पद-

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार, बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के तहत कुल 32,388 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इनमें कक्षा 1 से 5 के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पद और कक्षा 11 से 12 के लिए सबसे अधिक 16,101 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती अलग-अलग विषयों और श्रेणियों के अनुसार की जाएगी।

BPSC TRE 4 Recruitment 2026: दो चरणों में होगी परीक्षा-

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) इस बार शिक्षक भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित करेगा। BPSC पहली बार यह व्यवस्था लागू कर रहा है। इससे पहले TRE 1, TRE 2 और TRE 3 की परीक्षाएं एक ही चरण में आयोजित की गई थीं।

कब होगी परीक्षा-

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) का आयोजन 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा। भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद नवंबर 2026 में परिणाम (Result) घोषित किए जाने की संभावना है।

शिक्षक भर्ती परीक्षा के फायदे-

शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE) पास करने के बाद उम्मीदवारों को सिर्फ सरकारी नौकरी ही नहीं, बल्कि कई अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख फायदे।

बेहतर वेतन और भत्ते-

चयनित शिक्षकों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाता है। इसके साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे कुल मासिक आय बढ़ जाती है।

हर साल वेतन में बढ़ोतरी-

सरकारी नियमों के तहत शिक्षकों के मूल वेतन में प्रतिवर्ष निर्धारित वार्षिक वृद्धि (Annual Increment) का लाभ मिलता है, जिससे समय के साथ आय में इजाफा होता है।

पेंशन और भविष्य की सुरक्षा-

सेवानिवृत्ति के बाद राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत पेंशन का लाभ मिलता है, जिससे भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित रहता है।

स्थायी सरकारी नौकरी-

BPSC TRE के माध्यम से बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में स्थायी नौकरी मिलती है। यह नौकरी सुरक्षा, नियमित वेतन और लंबी अवधि के करियर का भरोसा देती है।

छुट्टियों की सुविधा-

शिक्षकों को मेडिकल अवकाश के अलावा गर्मी और सर्दी की छुट्टियों सहित अन्य सरकारी अवकाश का भी लाभ मिलता है।

प्रमोशन के अवसर-

अनुभव और विभागीय नियमों के आधार पर शिक्षकों को आगे चलकर हेडमास्टर, प्राचार्य (प्रिंसिपल) और अन्य प्रशासनिक पदों पर पदोन्नति का अवसर भी मिलता है

यह भी पढ़े- गौतमबुद्ध नगर में 2500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान, 3000 कैमरों और ड्रोन से होगी कड़ी निगरानी

Written By – ANUSHKA PANDEY

बीपीएससी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

BPSC Admit Card:

BPSC Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जो उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, उनके एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर लॉगिन प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

BPSC Admit Card: कब होगी परीक्षा-

बिहार लोक सेवा आयोग अपनी 72वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को करेगा। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों से 150 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

BPSC Admit Card: मुख्य परीक्षा में कैसे ले सकते हैं भाग-

बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों से 150 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, केवल वही मुख्य परीक्षा में भाग लेने के पात्र होंगे।

कैसे प्राप्त करें एडमिट कार्ड-

बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-

– एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
– वेबसाइट के होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
– इसके बाद BPSC 72nd Pre Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
– लिंक खुलने के बाद अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
– लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
– अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।

उम्मीदवार रखें इस बात का विशेष ध्यान-

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने की अपडेट के लिए समय-समय पर बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें

यह भी पढ़े- सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के खरगे, बोले- ‘सरकार ने किसी को नहीं बख्शा’

TRE-4 को लेकर सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, पटना कॉलेज का गेट बंद, सड़कों पर भारी पुलिस बल, छात्र नेता खुशबू पाठक हिरासत में

TRE-4 प्रदर्शन पर पटना में बढ़ी सख्ती

शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर पटना में अभ्यर्थियों ने फिर प्रदर्शन शुरू किया। बड़ी संख्या में छात्र और महिलाएं सड़कों पर उतरे। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। भर्ती अधिसूचना जारी नहीं होने से छात्रों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है।