डीयू विधायक अनंत सिंह पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Bihar:

Bihar: बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पटना के बाढ़ इलाके में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह और उनके समर्थक कर्मवीर सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मोकामा और बाढ़ थानों में कुल तीन एफआईआर दर्ज की हैं।

Bihar: अनंत सिंह पर क्यों दर्ज हुई FIR-

पुलिस के मुताबिक, रविवार को पटना के बाढ़ इलाके में एमएलसी चुनाव के प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सामने आई थी। आरोप है कि प्रचार के दौरान अनुमति से अधिक दोपहिया और चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा, कई वाहनों में सायरन और हूटर बजाए जाने की भी बात सामने आई है। प्रचार के दौरान जेसीबी मशीन से फूल बरसाने का भी आरोप है। पुलिस इन गतिविधियों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जोड़कर जांच कर रही है।

Bihar: अनुज सिंह के प्रचार में पहुंचे थे अनंत सिंह-

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि जेडीयू विधायक अनंत सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव लड़ रहे जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के दौरान वाहनों के काफिले और अन्य गतिविधियों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में अनुज सिंह और उनके समर्थक कर्मवीर सिंह को भी आरोपी बनाया गया है।

मोकामा और बाढ़ थानों में तीन FIR दर्ज-

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राम कृष्ण ने बताया कि रविवार को बड़े पैमाने पर एमएलसी चुनाव का प्रचार किया गया था। इस दौरान अनुमति से अधिक वाहनों का इस्तेमाल हुआ और कुछ वाहनों में सायरन तथा हूटर बजाए गए। उन्होंने बताया कि मामले में मोकामा और बाढ़ थानों में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब जांच के दौरान यह स्पष्ट होगा कि प्रचार के दौरान किन नियमों का उल्लंघन हुआ और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़े- फ्रांस के पीएम ने हिंसा के जिम्मेदारों को बताया ‘चोर-ठग’, वामपंथियों पर साधा निशाना

बिहार नाव हादसा: गंगा में डूबने से 13 बच्चों की मौत, आखिर इन मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन?

वैशाली नाव हादसा

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 7 बच्चों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने मुआवजे की घोषणा की। घटना के बाद प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।

पटना में पुलिस कार्रवाई के दौरान हड़कंप, 60 लोगों ने पुनपुन नदी में लगाई छलांग, 2 की मौत

Bihar:

Bihar: पटना के पिपरा थाना क्षेत्र के बेहरावां गांव में सोमवार को पुलिस की कार्रवाई के दौरान अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिस की छापेमारी से बचने के लिए करीब 50 से 60 लोगों ने पुनपुन नदी में छलांग लगा दी। इस घटना में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान फुलवारी शरीफ के ढिबरा निवासी आकाश मांझी और करीब 60 वर्षीय राम मांझी के रूप में हुई है।

पुलिस कार्रवाई के बाद मची भगदड़

बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बेहरावां गांव पहुंचे थे। पुलिस की मौजूदगी देखते ही गांव में भगदड़ जैसे हालात बन गए। ग्रामीणों का दावा है कि कार्रवाई से बचने के लिए कई लोग गांव से निकलकर नदी की ओर भागे और देखते ही देखते दर्जनों लोगों ने पानी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने पुलिस की भारी तैनाती पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अचानक बड़ी संख्या में जवानों के पहुंचने से गांव में दहशत फैल गई थी।

Bihar: नदी में ईंट-पत्थर चलाने का आरोप

घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि भागने के दौरान कुछ लोगों की ओर से पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके गए। इसके बाद पुलिस की ओर से भी नदी की तरफ ईंट-पत्थर चलाए गए। नदी में उतरने वाले लोग तैरकर दूसरे किनारे पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, इसी दौरान कथित पत्थरबाजी के कारण उन्हें बाहर निकलने में परेशानी हुई। हालांकि, तैरना जानने वाले कई लोग किसी तरह नदी पार करने में सफल रहे।

डूबने से दो लोगों की मौत

इस दौरान आकाश मांझी और राम मांझी नदी से बाहर नहीं निकल सके। दोनों की डूबने से मौत हो गई। बताया गया है कि आकाश अपनी नानी के घर बेहरावां आया हुआ था। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।

Bihar: घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल

दो लोगों की मौत के बाद बेहरावां गांव में तनाव और डर का माहौल बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई के बाद कुछ लोग अपने घरों से निकलकर दूसरी जगह चले गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी की भी चर्चा है। फिलहाल गांव में पुलिस बल की मौजूदगी बनी हुई है। घटना को लेकर सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस का विस्तृत बयान सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़े- राहुल गांधी की परेशानियां, INDIA गठबंधन को एकजुट करें या कांग्रेस का कुनबा संभालें?

आरा में महानंदा एक्सप्रेस बेपटरी, इंजन समेत 2 कोच उतरे: दिल्ली की बजाय सासाराम लाइन पर पहुंची ट्रेन; कई ट्रेनें लेट

महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, स्टेशन मास्टर सस्पेंड

बिहार के आरा में रविवार सुबह महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई। इंजन समेत दो कोच पटरी से उतर गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। रेलवे ने राहत कार्य शुरू कर करीब साढ़े तीन घंटे बाद ट्रेन रवाना की। घटना के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुईं और जांच जारी है।

पटना में छात्रों पर वाटर कैनन, CRPF से भिड़ंत; TRE-4 में बदलाव की मांग पर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

पटना में छात्रों पर चला वाटर कैनन

पटना के गर्दनीबाग में BPSC TRE-4 समेत भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने, डोमिसाइल नीति, पारदर्शी भर्ती और लंबित परीक्षाओं की तारीख घोषित करने की मांग को लेकर छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया।

बिहार और असम सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी बड़ी राहत, दर्ज मामले होंगे वापस

बिहार-असम ने NEET प्रदर्शनकारियों को राहत दी

बिहार और असम सरकार ने NEET-UG आंदोलन में शामिल प्रदर्शनकारियों को राहत देते हुए दर्ज मामले वापस लेने और गिरफ्तार लोगों को रिहा करने का फैसला किया। सरकार ने भविष्य में भी आंदोलनकारियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की बात कही।

गैस पाइपलाइन लीक होने से बेहोश हुई स्कूली बच्चियां, इलाके में मची अफरा-तफरी 

Bihar: गैस पाइपलाइन लीक होने से बेहोश हुई स्कूली बच्चियां, इलाके में मची अफरा-तफरी 

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गैस पाइपलाइन लीक होने की वजह से सात स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर मुसहरी प्रखंड के रहुआ गांव के पास हुई। सभी छात्राएं प्लस-2 रहुआ हाई स्कूल की छात्राएं हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खुदाई से क्षतिग्रस्त हुई गैस पाइपलाइन जानकारी … Read more

बिहार में अंतिम विदाई में रो पड़ा पूरा गांव, तिरंगे में लिपटे घर पहुंचे सेना के जवान अवधेश कुमार

देश की सेवा करते हुए सेना के जवान अवधेश कुमार के निधन की खबर ने पूरे जहानाबाद को गम में डुबो दिया। जब तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पुनीत बिगहा पहुंचा तो हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। पार्थिव शरीर के साथ आए सेना के अधिकारियों ने बताया कि अवधेश कुमार बेहद ईमानदार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे।

निशांत कुमार नए सरकारी आवास में हुए शिफ्ट, उपमुख्यमंत्री का रहा है यह प्रतिष्ठित बंगला

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जेडीयू नेता निशांत कुमार सोमवार को राजधानी पटना के 5, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। लंबे समय तक उन्हें राजनीति से दूर और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाला माना जाता था।

कंपनी कमांडर के पदों पर 30 जून से आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

Bihar homegaurd News:

Bihar homegaurd News: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने होम गार्ड कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया आयोग … Read more