जर्जर इटिंडा रोड बनी आम लोगों की मुसीबत, जनता सड़कों पर उतरी और किया जोरदार विरोध

जर्जर इटिंडा रोड बनी आम लोगों की मुसीबत

बशीरहाट की इटिंडा रोड लंबे समय से बेहद जर्जर हालत में है, जिससे जिला अस्पताल और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मरम्मत फंड आवंटित होने के बावजूद काम शुरू न होने पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क अवरोध कर विरोध जताया।