Home » पश्चिम बंगाल » जर्जर इटिंडा रोड बनी आम लोगों की मुसीबत, जनता सड़कों पर उतरी और किया जोरदार विरोध

जर्जर इटिंडा रोड बनी आम लोगों की मुसीबत, जनता सड़कों पर उतरी और किया जोरदार विरोध

जर्जर इटिंडा रोड बनी आम लोगों की मुसीबत

Broken Road: उत्तर 24 परगना के बशीरहाट की इटिंडा रोड पिछले कई महीनों से बहुत बुरी हालत में है वह जगह-जगह से टूट चुकी है। सड़क की हालत इतनी अधिक खराब हो चुकी है कि लोग इसका इस्तेमाल करना भी मुश्किल समझते हैं। यही से जिला अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कई निजी नर्सिंग होम और अन्य ज़रूरी दफ्तरों तक जाने का रास्ता है, लेकिन सड़कों की ये हालत लोगों के लिए रोज़ की परेशानी बन गई है।

Broken Road: जर्जर इटिंडा रोड बनी आम लोगों की मुसीबत
जर्जर इटिंडा रोड बनी आम लोगों की मुसीबत

अस्पताल जाने वालों के लिए सड़क की हालत बनी संकट

स्थानीय लोग लगातार इस सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, पर प्रशासन की ओर से अब तक कोई भी कार्रवाई शुरू नहीं हो रही है। बशीरहाट दक्षिण के विधायक सप्तर्षि बंद्योपाध्याय, जो रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष भी हैं, समस्या जानते हुए भी कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं। उनका कहना है कि सड़क सुधार के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है, लेकिन फिर भी काम शुरू न होने से लोग नाराज़ हैं। इसी मुद्दे को उठाते हुए भाजपा के बशीरहाट संगठनात्मक जिला कमेटी ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

Broken Road की मरम्मत की माँग तेज़

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस टूटी सड़क का सबसे ज्यादा असर गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है। अस्पताल ले जाते समय खराब रास्ते की वजह से कई महिलाओं की जान तक चली गई। लोगों की मांग है कि करीब 2 किलोमीटर लंबे इस हिस्से की तुरंत मरम्मत करवाई जाए, नहीं तो आम जनता की दिक्कतें और बढ़ती जाएंगी।

ये भी पढ़ें…77 वर्षीय मरीज की अस्पताल में हुई आत्महत्या, लापरवाही पर उठे सवाल