कर्ज का बकाया रकम न मिलने पर रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस ने महाराष्ट्र से किया रेस्क्यू
महज ढाई लाख की उधारी रकम वापसी न मिलने पर कर डाला अपहरण। पुलिस टीम ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पीड़ित युवक को महाराष्ट्र से सकुशल बरामद किया। लगातार पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी ज्ञानेश्वर चव्हाण ने अपने दो अन्य साथियों राजाराम एवं सोमनाथ उदाडंगे के साथ मिलकर इस अपहरण की वारदात को अंजाम दिया।