भारतीय विमानन क्षेत्र में तीन नई एयरलाइंस की एंट्री, 2026 से उड़ान भरने की तैयारी

भारतीय विमानन क्षेत्र में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दो नई एयरलाइंस, अल हिंद एयर (Al Hind Air) और फ्लाईएक्सप्रेस (FlyExpress), को संचालन के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी कर दिया है। बीते वर्षों में गो फर्स्ट और जेट एयरवेज जैसी बड़ी एयरलाइंस वित्तीय संकट के कारण बंद हो चुकी हैं, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा कम हुई। ऐसे में नई एयरलाइंस की एंट्री को विमानन सेक्टर के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

इंडिगो फ्लाइट संकट, 26 दिसंबर से प्रभावित यात्रियों को मिलेगा मुआवजा

दिसंबर की शुरुआत में गंभीर परिचालन संकट से जूझने वाली देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो अब प्रभावित यात्रियों को मुआवजा देना शुरू करने जा रही है। सरकार ने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि हर प्रभावित यात्री को उसका हक मिले।