राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 7 लोगों की मौत, 15 घायल

दौसा हादसे में 7 की मौत, 15 लोग घायल

राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। हरिद्वार से इंदौर जा रही बस ट्रक से टकरा गई और आग लग गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई, जबकि 15 यात्री घायल हुए। राहत कार्य जारी है।