परमाणु नीति पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, ‘नो फर्स्ट यूज’ पर कायम, लेकिन दी सख्त चेतावनी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दक्षिण कोरिया दौरे में भारत और कोरिया के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौते हुए। उन्होंने ‘नो फर्स्ट यूज’ नीति पर भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और न्यूक्लियर ब्लैकमेल पर सख्त रुख दिखाया। साथ ही आत्मनिर्भर रक्षा और प्रोएक्टिव नीति पर जोर दिया।