पाकिस्तान को राजनाथ सिंह की दो टूक चेतावनी, ‘आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु का पानी’

RAJNATH SINGH: राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि आतंकवाद को संरक्षण देने वालों तक सिंधु नदी का पानी नहीं पहुंचने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने स्पष्ट कर दिया था कि जो देश आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, उन्हें भारत की … Read more

Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत

Indore road accident:

Indore road accident: इंदौर में गुरुवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार प्रभात सिंह (29) की मौत हो गई। हादसा शिप्रा थाना क्षेत्र में रात करीब 11 बजे हुआ। शुक्रवार सुबह उनका शव एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेज दिया गया, जबकि अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के वाराणसी में किया जाएगा।

Indore road accident:बलिया के रहने वाले थे प्रभात सिंह- 

मृतक प्रभात सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती स्थित गाय घाट के निवासी थे। उनके पिता प्रदीप सिंह, रिश्ते में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाई लगते हैं।

Indore road accident: कार में बैठते समय बस ने मारी टक्कर-

पुलिस के अनुसार, प्रभात सिंह अपने तीन परिचितों के साथ किसी काम से देवास आए थे। गुरुवार रात वे कार से इंदौर लौट रहे थे। शिप्रा के पास किसी काम से गाड़ी रोकने के बाद जब वे वापस कार में बैठने लगे, तभी तेज रफ्तार से आई बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

Indore road accident: अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित-

इस हादसे में प्रभात सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। उनके साथी तत्काल उन्हें अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रात 3 बजे हुआ पोस्टमॉर्टम

घटना की जानकारी मिलते ही सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर समेत भाजपा के कई नेता अस्पताल पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में विशेष अनुमति लेकर रात करीब 3 बजे पोस्टमॉर्टम कराया गया।
फरार बस चालक की तलाश जारी है,
हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाशी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े- ओडिशा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे, CM माझी ने विकास यात्रा को बताया ‘जनआशीर्वाद का परिणाम’

 

परमाणु नीति पर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, ‘नो फर्स्ट यूज’ पर कायम, लेकिन दी सख्त चेतावनी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दक्षिण कोरिया दौरे में भारत और कोरिया के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौते हुए। उन्होंने ‘नो फर्स्ट यूज’ नीति पर भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और न्यूक्लियर ब्लैकमेल पर सख्त रुख दिखाया। साथ ही आत्मनिर्भर रक्षा और प्रोएक्टिव नीति पर जोर दिया।

राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को सीधा संदेश, बोले- अब भारत चुप नहीं बैठेगा

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि अगर उसने दोबारा भारत की तरफ आंख उठाने की कोशिश की, तो इस बार ऐसा जवाब मिलेगा जो पहले कभी नहीं हुआ। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत अब सिर्फ प्रतिक्रिया देने वाला देश नहीं रहा, बल्कि जरूरत पड़ने पर निर्णायक कार्रवाई करने में भी पीछे नहीं हटेगा।

ईरान-इजरायल तनाव का असर भारत पर, सरकार अलर्ट मोड में; ऊर्जा और जरूरी सामानों की सप्लाई पर खास नजर

पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। हालात को देखते हुए केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से सामूहिक भागीदारी की अपील की है।

पाकिस्तान की भारत को धमकी, आसिफ बोले,’अगला संघर्ष सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, कोलकाता तक हो सकता है हमला’

भारत-पाकिस्तान तनाव

पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ख्वाजा आसिफ और राजनाथ सिंह के बयान सुर्खियों में हैं। ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमला और सीमा पर दोनों देशों की तैयारियों का पूरा विवरण।

लखनऊ में अशोक लेलैंड के EV प्लांट का उद्घाटन, यूपी बना औद्योगिक पावरहाउस

उत्तर प्रदेश अब केवल संभावनाओं का राज्य नहीं रहा, बल्कि उन संभावनाओं को ज़मीन पर उतारने वाला एक मजबूत औद्योगिक पावरहाउस बन चुका है। यह प्लांट पूरी तरह डिजिटल और अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। यूपी की नई FDI और Fortune-500 पॉलिसी की सफलता का यह बड़ा उदाहरण है।