दिल्ली के हॉस्टल्स में सुरक्षा की अनदेखी, 99% पीजी में फायर एनओसी नहीं, एमसीडी सर्वे में बड़ा खुलासा
दिल्ली के 2,453 पीजी के सर्वे में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर कमी सामने आई है। केवल 31 इमारतों के पास फायर एनओसी मिली। कई पीजी बिना मंजूर बिल्डिंग प्लान, स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के चल रहे हैं, जिससे छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं।