सेंट्रल दिल्ली किंग्स और आउटर दिल्ली वॉरियर्स के बीच हुई लड़ाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

DPL 2026:

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यह लीग अपने प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि टीमों के बीच मतभेद के कारण काफी चर्चा में है। हाल ही के मैच में डिब्रूगढ़ वॉरियर्स और जोरहाट स्टैलियंस के बीच भी नोकझोंक हुई थी। अब इसका हूबहू नजारा सेंट्रल दिल्ली किंग्स और आउटर दिल्ली वॉरियर्स के बीच देखने को मिला। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान यश धुल और आउटर दिल्ली वॉरियर्स से खेल रहे प्रियांश आर्य की टीमों के बीच मैच खत्म होने के बाद बवाल खड़ा हो गया।

DPL 2026: दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच हुई भयंकर लड़ाई-

भारतीय टीम को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले यश धुल और पंजाब किंग्स के स्टार खिलाड़ी प्रियांश आर्य के बीच सेंट्रल दिल्ली किंग्स और आउटर दिल्ली वॉरियर्स के मुकाबले के बाद भयंकर लड़ाई हुई। इस लड़ाई के बाद इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाड़ी और स्टाफ भीड़ में एक खिलाड़ी को समझा रहे हैं, जिन्हें यश धुल बताया जा रहा है। वहीं, प्रियांश की टीम के खिलाड़ी उन्हें अलग ले जाकर शांत होने के लिए समझ रहे हैं।

DPL 2026: दोनों टीमों का वायरल वीडियो-

मैच का सारांश-

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 216 रन बनाए थे। जवाब में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम लाख कोशिशों के बाद भी 17.2 ओवरों में 191 रन तक ही पहुंच सकी और ढेर हो गई

यह भी पढ़े- सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हरिद्वार से असम तक गूंजा ‘हर-हर महादेव’

यश धुल की कप्तानी पारी ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को दिलाई जीत

 DPL 2026:

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत को दिलाने में कप्तान यश धुल ने अहम किरदार निभाया। उनकी 72 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ही सेंट्रल दिल्ली किंग्स अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज कर पाई।

DPL 2026: अनुज रावत और देव लाकड़ा ने बनाई शतकीय साझेदारी-

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए पुरानी दिल्ली ने अपनी पारी की शुरुआत में तीन अहम विकेट काफी जल्दी गंवा दिए थे। एक समय लग रहा था कि पुरानी दिल्ली 150 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन फिर विकेटकीपर बल्लेबाज व कप्तान अनुज रावत और देव लाकड़ा ने टीम की कमान संभाली। दोनों के बीच 132 रन की शतकीय साझेदारी हुई। इसी साझेदारी ने पुरानी दिल्ली को 202 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

DPL 2026: अनुज रावत ने खेली शतकीय पारी-

202 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान अनुज रावत ने अहम भूमिका निभाई। 177.97 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अनुज रावत ने 59 गेंदों में 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में 11 चौके और 5 करारे छक्के शामिल थे

दोनों टीमों की प्लेइंग-11-

Purani Dilli 6 प्लेइंग XI-

अनुज रावत (कप्तान एवं विकेटकीपर)

आर्यन गौर

ललित यादव

पंकज जसवाल

रोहन राणा

आश्विनी चिल्लर

देव लाकड़ा

समर्थ सेठ

दिग्वेश सिंह राठी

रजनीश दादर

रोहन राठी

Central Delhi Kings प्लेइंग XI-

यश धुल (कप्तान)

युगल सैनी

आदित्य भंडारी

सिद्धार्थ जून (विकेटकीपर)

दिविज मेहरा

केशव डबास

जसवीर सहरावत

जोंटी सिद्धू

मनी ग्रेवाल

कुलदीप यादव

तेजस बारोका

यह भी पढ़े- Tamil Nadu Budget 2026: सोने का सिक्का, सिल्क साड़ी और लैपटॉप… विजय सरकार के पहले बजट में जनता को मिले कई बड़े तोहफे