असम में आज सत्ता का फैसला, 126 सीटों पर किसका चलेगा जादू, 64 के आंकड़े पर टिकी सबकी नजर
असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे। 126 सीटों में बहुमत के लिए 64 जरूरी है। इस बार 85 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। मुख्य मुकाबला दो गठबंधनों के बीच है, जबकि क्षेत्रीय दल और निर्दलीय उम्मीदवार सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।