कॉल ऑफ ड्यूटी के को-क्रिएटर विंस जैम्पेला का सड़क हादसे में निधन

वीडियो गेमिंग इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दुनियाभर में लोकप्रिय गेम ‘कॉल ऑफ ड्यूटी’ के को-क्रिएटर और दिग्गज गेम डेवलपर विंस जैम्पेला का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। वह 55 साल के थे। विंस जैम्पेला ने 1990 के दशक में एक गेम डिजाइनर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 2002 में उन्होंने Infinity Ward की सह-स्थापना की 2003 में ‘कॉल ऑफ ड्यूटी’ को लॉन्च करने में अहम भूमिका निभाई, बाद में एक्टिविजन ने स्टूडियो का अधिग्रहण किया।