एजबेस्टन में इंग्लैंड के पेस अटैक का कहर, पाकिस्तान 133 रन पर ढेर

ENG vs PAK:

ENG vs PAK: इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। जोश टंग ने चार, जबकि ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन विकेट लेकर पूरी टीम को 133 रन पर समेट दिया।

ENG vs PAK: पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरी-

तीन मैचों की सीरीज के आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान की पहली पारी बेहद खराब रही। एजबेस्टन में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। टीम ने सिर्फ 48 रन के स्कोर तक अपने पांच विकेट खो दिए थे।

ENG vs PAK: टंग और आर्चर ने बरपाया कहर-

जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए। ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने भी तीन-तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। रॉबिन्सन ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए और बेहद किफायती गेंदबाजी की।

बाबर आजम समेत टॉप ऑर्डर फेल-

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और सिर्फ 7 रन बनाकर टंग की गेंद पर बोल्ड हो गए। शान मसूद और अजान अवैस भी जल्दी पवेलियन लौट गए। लंच तक पाकिस्तान ने 100 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे।

सऊद शकील ने अकेले संभाला। मोर्चा-

शुरुआती झटकों के बाद सऊद शकील ने पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 47 गेंदों में 43 रन बनाए और पाकिस्तान को 100 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, टंग ने उनकी पारी का भी अंत कर दिया।

आखिरी विकेटों ने जोड़े 26 रन-

पाकिस्तान की आखिरी जोड़ी मोहम्मद अब्बास और मोहम्मद अली ने 26 रन जोड़कर टीम को 133 रन तक पहुंचाया। यह इस पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही। अब्बास के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी समाप्त हो गई

यह भी पढ़े- मैरिटल रेप पर सुप्रीम कोर्ट में अक्टूबर में सुनवाई, कानून के दो पहलुओं पर होगा विचार

सात खिलाड़ियों के बदलाव के बाद भी तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान का वही हाल

ENG vs PAK:

ENG vs PAK: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान टीम का वही हाल है, जो पहले दो टेस्ट मैचों में था। बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हेड कोच को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी हटा दिया था। इसके बाद सात युवा खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हुई, जिसमें से पांच ने तो टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू भी नहीं किया था। लेकिन इतने बदलाव के बाद भी पाकिस्तान टीम का तीसरे टेस्ट मैच में भी वही हाल है। तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन में पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके अलावा कप्तान बाबर को आउट होते देख दर्शकों की हंसी छूट गई।

ENG vs PAK: बाबर के आउट होने पर दर्शकों की छूटी हंसी-

पाकिस्तान के स्कोरकार्ड को देखकर ऐसा लगता है कि हम कोई मोबाइल नंबर डायल कर रहे हैं। 0, 9, 3, 5, 7 यहां हैं पाकिस्तान टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों के स्कोर। सैम अयूब (0), अज़ान अवैस (9), अब्दुल्ला शफीक (3), शान मसूद (5), बाबर आज़म (7) । बाबर आज़म के आउट होने के बाद कई दर्शक उनके आउट होने के दृश्य को देखकर हंसी से पागल हो गए।

ENG vs PAK:  बाबर के बोल्ड होने का वीडियो हुआ वायरल-

इंग्लैंड कर पाएगा पाकिस्तान को सीरीज में व्हाइटवॉश-

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट श्रृंखला का तीसरा और अंतिम टेस्ट खेला जा रहा है। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज की थी। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 47 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे टेस्ट की बात करें तो दूसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों के बड़े अंतर से हराया था। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या इंग्लैंड पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में मात लेकर पाकिस्तान को सीरीज में 3-0 से व्हाइटवॉश कर पाएगा या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन: अज़ान अवैस, सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, बाबर आज़म (कप्तान), सऊद शकील, गाजी गोरी (विकेटकीपर), मोहम्मद इमरान रंधावा, रजाउल्लाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली।

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

यह भी पढ़े- कौन हैं विक्रम बत्रा? उनकी जयंती पर समझिए कि उन्हें कारगिल का हीरो क्यों कहा जाता है

ENG vs PAK: पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, सातवीं बार डक पर गिरा विकेट

ENG vs PAK:

 ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। 19 अगस्त से शुरू हुए इस टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज दोनों पारियों में संघर्ष करते नजर आए।  ENG vs … Read more