‘उड़ने की आशा’ के नए ट्रैक में दिखी बाप-बेटे की खास झलक, बॉलीवुड की यादगार जोड़ियों की आई याद

Udaane Ki Aasha:

Udaane Ki Aasha: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘उड़ने की आशा’ का नया पोस्ट-लीप ट्रैक दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। शो में सात साल के लीप के बाद लक्ष की एंट्री हुई है, जिसका बेफिक्र अंदाज़, शरारती स्वभाव और ज़िद्दी रवैया बिल्कुल सचिन जैसा दिखाई देता है। यही समानता दर्शकों को बॉलीवुड की कई मशहूर बाप-बेटे की जोड़ियों की याद दिला रही है।

Udaane Ki Aasha: बॉलीवुड की यादगार बाप-बेटे की जोड़ियों से जुड़ा कनेक्शन-

हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की एंट्री ने फैंस को विनोद खन्ना की याद दिला दी। वहीं रणबीर कपूर में आज भी ऋषि कपूर की झलक दिखाई देती है। इब्राहिम अली खान को देखकर युवा सैफ अली खान की याद ताजा हो जाती है, जबकि अभिषेक बच्चन और टाइगर श्रॉफ में अक्सर अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ की छवि देखने को मिलती है। ऐसी जोड़ियां यह एहसास कराती हैं कि व्यक्तित्व और अंदाज़ कई बार विरासत में भी मिलते हैं।

Udaane Ki Aasha: ‘उड़ने की आशा’ में दिलचस्प मोड़-

शो के नए ट्रैक में लक्ष और सचिन के बीच कई समानताएं साफ नजर आती हैं। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि दर्शक इस रिश्ते की झलक पहचान चुके हैं, लेकिन शो में बाप और बेटा अभी तक उस सच्चाई से अनजान हैं जो उन्हें एक-दूसरे से जोड़ती है।

कब और कहां देखें शो-

‘उड़ने की आशा’ का नया एपिसोड हर रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। दर्शक इसे अपनी सुविधा के अनुसार जियो हॉटस्टार पर भी कभी भी देख सकते हैं

यह भी पढ़े- मणिपुर में असम राइफल्स कैंप पर भीड़ का हमला, पथराव-आगजनी के बाद सुरक्षा बलों ने संभाले हालात