पैकेट में बिकने वाले खाने पर लगेंगे लाल चेतावनी वाले निशान, सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को दिए निर्देश

खाने के पैकेट पर दिखेंगे फैट-शुगर के निशान

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेट में बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर अधिक फैट, चीनी और नमक की जानकारी देने के लिए अलग-अलग लाल चेतावनी निशान लगाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने FSSAI को वैज्ञानिक आधार पर सीमा तय करने और बच्चों में पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने को कहा है।