G-7 Summit में मोदी-ट्रंप की अहम मुलाकात, ट्रेड डील से लेकर पश्चिम एशिया संकट तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

फ्रांस के एवियन शहर में चल रहे G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के विशेष निमंत्रण पर G-7 सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा वैश्विक कूटनीति और भारत के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी 26 फरवरी से भारत दौरे पर, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney 26 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और जापान का भी दौरा करेंगे। भारत दौरे के बाद प्रधानमंत्री कार्नी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और कैनबरा जाएंगे। यहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री Anthony Albanese से होगी।

ईरान-अमेरिका वार्ता पर खाड़ी देशों की सहमति, तनाव घटाने की अपील

ईरान की बातचीत पर स्पष्ट नीति

ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत एक नए चरण की ओर बढ़ रही है। ईरान ने अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम पर समझौते से इनकार करते हुए संवाद को ही समाधान का रास्ता बताया है।

परमाणु डील या टकराव? ओमान में आज अमेरिका-ईरान की अहम बैठक

ओमान में कूटनीति की अहम परीक्षा

अमेरिका और ईरान शुक्रवार को ओमान में परमाणु मुद्दे पर बातचीत करेंगे। वार्ता का मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना है। राष्ट्रपति ट्रंप की प्राथमिकता कूटनीति है, लेकिन अन्य विकल्प भी खुले रखे गए हैं।