भारत की अध्यक्षता में एआई के साझा नियम बनाने पर BRICS देशों की सहमति

BRICS AI Rules:

BRICS AI Rules: भारत की अध्यक्षता में गुरुवार को बेंगलुरु में BRICS देशों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में भारत, चीन, रूस, ब्राजील समेत सभी सदस्य देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अन्य उभरती तकनीकों के लिए साझा मानक (स्टैंडर्ड) विकसित करने पर सहमति जताई।

BRICS AI Rules: AI के सुरक्षित इस्तेमाल पर रहेगा फोकस-

मोबाइल, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और सरकारी कार्यों में AI का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही गलत इस्तेमाल और डेटा सुरक्षा जैसी चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। इन्हीं जोखिमों को कम करने के लिए BRICS देश ऐसे साझा नियम बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिनका सभी सदस्य देश पालन कर सकें।

BRICS AI Rules: आम लोगों को होगा सबसे बड़ा फायदा-

यदि AI के लिए साझा नियम लागू होते हैं, तो लोगों की निजी जानकारी की सुरक्षा बेहतर होगी। साथ ही AI से मिलने वाली जानकारी की विश्वसनीयता बढ़ेगी और नई तकनीकों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। अलग-अलग देशों के अलग-अलग नियमों से होने वाली परेशानियां भी कम होंगी।

2022 से जारी है सहयोग-

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि मानकीकरण के क्षेत्र में BRICS देशों का सहयोग वर्ष 2022 में शुरू हुआ था और अब यह समझौता अंतिम चरण में पहुंच गया है। इससे सदस्य देशों के बीच तकनीकी सहयोग, विशेषज्ञता के आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

भारत ने विकासशील देशों की आवाज उठाई-

भारत का कहना है कि वैश्विक तकनीकी नियम केवल विकसित देशों तक सीमित नहीं होने चाहिए। विकासशील देशों की जरूरतों और परिस्थितियों को भी समान महत्व मिलना चाहिए, ताकि सभी देशों को समान अवसर मिल सकें।

व्यापार और निवेश को भी मिलेगा बढ़ावा-

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने कहा कि यदि BRICS देश समान मानकों पर काम करेंगे तो उनके बीच व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। आने वाले वर्षों में AI बिजली और इंटरनेट की तरह हर क्षेत्र का अहम हिस्सा बन जाएगा। ऐसे में सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद AI के लिए साझा नियम बनाना समय की जरूरत है

यह भी पढ़े- उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, पिलंग के जंगलों में था केंद्र; रिक्टर पैमाने पर 3.5 रही तीव्रता

Instagram Edits का बड़ा अपडेट! अब 15 भाषाओं में अपने आप बनेंगे Bilingual Captions

Instagram ने अपने वीडियो एडिटिंग ऐप Edits के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब इस ऐप में Bilingual Captions का फीचर मिल गया है, जिससे वीडियो के कैप्शन एक साथ दो भाषाओं में दिखाई देंगे। कंपनी जल्द ही Edits ऐप में AI Assistant जोड़ने की तैयारी कर रही है। यह फीचर आपके इंस्टाग्राम अकाउंट के परफॉर्मेंस डेटा का विश्लेषण करेगा और बताएगा कि कौन-सा कंटेंट बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और किसमें सुधार की जरूरत है।

सुप्रीम कोर्ट की AI पर सख्त टिप्पणी, बोला- फर्जी फैसलों का सहारा लेना न्याय व्यवस्था के लिए ‘जहरीली गैस’ जैसा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में इसके अनियंत्रित उपयोग पर गंभीर चिंता जताई है। यह मामला एसेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स की निलंबित निदेशक पूजा रमेश सिंह की याचिका से जुड़ा है। उन्होंने NCLT के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें जम्मू एंड कश्मीर बैंक की याचिका पर कंपनी के खिलाफ दिवालियापन प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी गई थी।

एआई खा रहा है लोगों की सोचने समझने की क्षमता, जी हुजूरी का परिणाम हानिकारक

आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। जब भी AI से जुड़े खतरों की बात होती है, तो लोगों को अक्सर नौकरियां जाने या हॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘किलर रोबोट्स’ का ख्याल आता है। इन तमाम चिंताओं और चेतावनियों के बावजूद, वैज्ञानिकों का यह बिल्कुल नहीं कहना है कि एआई के विकास को रोक देना चाहिए।

स्वीडन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, मिला देश का सबसे बड़ा सम्मान

भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi को स्वीडन दौरे के दौरान बड़ा सम्मान मिला है। जनवरी 2026 में भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच लागू हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद पीएम मोदी का यह पहला यूरोप दौरा है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस यात्रा पर बनी हुई है।

नीदरलैंड में गूंजा पीएम मोदी का संदेश, बोले- “भारत अब सिर्फ बदलाव नहीं, दुनिया में सबसे बेहतर बनने की ओर बढ़ रहा”

नीदरलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ी से बदलती तस्वीर, तकनीकी प्रगति और वैश्विक पहचान का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में भारत ने तकनीक के क्षेत्र में तेज़ प्रगति की है। उन्होंने बताया कि भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग देश बन चुका है, जबकि एक समय ऐसा था जब देश मोबाइल फोन आयात करता था।

चेन्नई में AI से हेल्थ मॉनिटरिंग की शुरुआत, मरीजों की 24 घंटे निगरानी

चेन्नई में स्वास्थ्य सेवाओं में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एक नई शुरुआत की गई है। इस सिस्टम की खास बात यह है कि अनुभवी डॉक्टर एक सेंट्रल कमांड सेंटर के जरिए मरीजों की स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रख सकते हैं।

AI बना वरदान या खतरा? मैक्सिको में 150GB सरकारी डेटा चोरी से मचा हड़कंप

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को इंसानों की सबसे बड़ी तकनीकी उपलब्धियों में गिना जा रहा है, लेकिन अब यही तकनीक चिंता की वजह भी बनती जा रही है। AI जहां मेडिकल, शिक्षा और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएं खोल रहा है, वहीं इसका गलत इस्तेमाल साइबर सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी 26 फरवरी से भारत दौरे पर, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney 26 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और जापान का भी दौरा करेंगे। भारत दौरे के बाद प्रधानमंत्री कार्नी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और कैनबरा जाएंगे। यहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री Anthony Albanese से होगी।

केंद्र सरकार के सख्त AI नियम, अब 3 घंटे में हटेगा डीपफेक और फर्जी कंटेंट

केंद्र सरकार ने डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार फर्जी कंटेंट पर लगाम कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए सख्त नियम लागू कर दिए हैं। नए नियमों के तहत प्लेटफॉर्म्स को केवल शिकायत मिलने पर ही नहीं, बल्कि सक्रिय रूप से AI-जनरेटेड फर्जी कंटेंट की पहचान और उसे हटाने के लिए मजबूत सिस्टम विकसित करने होंगे।