अमेरिका की नाकेबंदी से घुटने लगा ईरान! तेल रखने की जगह खत्म, प्रोडक्शन पर बड़ी मार
दो महीने से चल रही अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। भले ही आर्थिक दबाव बढ़ रहा हो, लेकिन ईरान जल्दबाजी में कोई फैसला लेने के मूड में नहीं है।
दो महीने से चल रही अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। भले ही आर्थिक दबाव बढ़ रहा हो, लेकिन ईरान जल्दबाजी में कोई फैसला लेने के मूड में नहीं है।
अमेरिका ने साफ किया है कि वह होर्मुज स्ट्रेट को हर हाल में खुला रखेगा। व्हाइट हाउस के अनुसार ईरान अगर तेल या सामान की आवाजाही रोकने की कोशिश करता है तो उसे कड़ी सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। अमेरिकी प्रशासन ने टैंकरों की सुरक्षा, ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने और वैश्विक तेल आपूर्ति जारी रखने के लिए कई कदम उठाए हैं।