अंडे से बाहर आते ही इस नन्हे चूजे को मिली Z+ सुरक्षा, हर पल हाई-टेक दूरबीन से निगरानी
गुजरात के कच्छ क्षेत्र में जन्मे गोडावण के दुर्लभ चूजे की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। जेड प्लस स्तर की सुरक्षा, 50 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती और विशेषज्ञों की निगरानी में इसका संरक्षण किया जा रहा है।