शाजापुर में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी पटरी से उतरी, ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। मक्सी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन से गुना जा रही एक मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई। स्टेशन प्रबंधन के मुकेश जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण ट्रैक में तकनीकी खराबी हो सकता है। मामले की गहराई से जांच के लिए उज्जैन से रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच रही है।