शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, राजस्थान के सरकारी स्कूलों के लिए 12,500 करोड़ का रोडमैप तैयार

3 साल में बदलेंगे राजस्थान के सरकारी स्कूल

राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 2026-27 से 2028-29 तक 12,500 करोड़ रुपये की योजना बनाई है। नए भवन, कक्षा-कक्ष, शौचालय, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएं और छात्रावास बनाए जाएंगे। 41 जिलों के सर्वे के आधार पर काम होगा।