आईपीएल में गुजरात का धमाका, पंजाब को हराकर अहमदाबाद में पहली जीत, 4 विकेट से मारी बाजी
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराकर अहमदाबाद में पहली जीत दर्ज की। साई सुदर्शन की शानदार अर्धशतकीय पारी और जेसन होल्डर की घातक गेंदबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में वाशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई।