ग्वालियर स्टेशन पर युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, लापरवाही के आरोप में एसआई का तबादला
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। मामले में लापरवाही के आरोपों पर एक सब-इंस्पेक्टर को पुलिस लाइन भेजा गया है। साथ ही मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।