80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में PM नरेंद्र मोदी ने शुरू किया “Har Ghar Tiranga” अभियान

 Har Ghar Tiranga Campaign:

Har Ghar Tiranga Campaign: देशभर में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री इस गौरव पर्व पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। साथ ही ध्वजारोहण के साथ-साथ लाल किले पर राष्ट्रीय गीत भी गाया जाएगा। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के गौरव पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “Har Ghar Tiranga” अभियान की शुरुआत की है। नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इस अभियान में भाग लेने के लिए आह्वान किया है। जो भारतवासी इस अभियान में भाग लेंगे, उन्हें सर्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Har Ghar Tiranga Campaign: “Har Ghar Tiranga” अभियान में शामिल होने के नियम-

“हर घर तिरंगा” अभियान में शामिल होने के लिए देशवासियों को इन निम्नलिखित नियमों का पालन करना होगा। नियम कुछ इस प्रकार हैं-

1. तिरंगा फहराते समय देशवासियों को अपने तिरंगे का सम्मान करना चाहिए।
2. तिरंगा फटा हुआ व गंदा नहीं होना चाहिए। तिरंगे को ऊंचाई पर ही फहराएं। तिरंगा जमीन से स्पर्श नहीं होना चाहिए।
3. तिरंगा फहराते समय उसके आकार का भी पूरा ध्यान रखें। तिरंगे का अनुपात 3:2 होना चाहिए।
4. देशवासी अगर रात में तिरंगा फहरा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि उस जगह हल्की रोशनी अवश्य होनी चाहिए।
5. तिरंगे में अशोक चक्र का चिह्न दिखाई देना चाहिए।
6. झंडे के रंग का भी खास ध्यान रखें। तिरंगा केसरिया, सफेद और हरे रंग का ही होना चाहिए।
7. तिरंगा सूती, ऊनी या रेशमी कपड़े से बना होना चाहिए।
8. ध्वज पर कुछ लिखा या प्रिंट नहीं होना चाहिए।
9. अंत में तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारें और तिरंगे का इस्तेमाल अन्य चीजों के लिए न करें।

Har Ghar Tiranga Campaign: कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट-

देशवासी जो इस अभियान में भाग लेना चाहते हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दें कि भागीदारों को इस अभियान में शामिल होने के लिए सर्टिफिकेट मिलेगा। इस अभियान में भाग लेने के लिए देशवासी ऑफिशियल वेबसाइट harghartiranga.com पर विजिट करें।

कब तक कर सकते हैं देशवासी आवेदन-

“Har Ghar Tiranga” अभियान की शुरुआत 09 अगस्त से ही हो गई है। देशवासियों की जानकारी के लिए बता दें कि सबमिशन की अंतिम तिथि 17 अगस्त तक है। ऐसे में देशवासियों को सलाह दी जाती है कि harghartiranga.com की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस अभियान में शामिल हो जाएं

यह भी पढ़े- बंटवारे पर छलका CM योगी का दर्द बोले- 1947 में एक बार अड़ गई होती कांग्रेस तो आज देश का विभाजन नहीं होता