Breaking News
Home » अंतरराष्ट्रीय » PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, व्यापार-रक्षा समेत इन मुद्दों पर चर्चा

PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, व्यापार-रक्षा समेत इन मुद्दों पर चर्चा

PM Modi Trump Phone Call:

PM Modi Trump Phone Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को फोन पर बातचीत हुई। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग की समीक्षा की।

PM Modi Trump Phone Call: व्यापार, रक्षा और ऊर्जा पर हुई चर्चा-

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई। बातचीत के दौरान व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण तकनीकों समेत कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

PM Modi Trump Phone Call: वैश्विक शांति और सुरक्षा पर भी बातचीत-

प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक, बातचीत में वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

G7 के दौरान हुई थी मोदी-ट्रंप की मुलाकात-

गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच पिछले कुछ महीनों से व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर बातचीत जारी है। जून में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान भी पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक तकनीकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी।

2026 में चौथी बार फोन पर हुई बातचीत-

बुधवार की बातचीत इस साल पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई चौथी बातचीत बताई जा रही है। इससे पहले 24 मार्च को ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन किया था। उस बातचीत में मिडिल ईस्ट संकट और ईरान से जुड़े घटनाक्रम पर चर्चा हुई थी। इसके बाद 14 अप्रैल को भी दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इन बातचीत में क्षेत्रीय घटनाक्रम और भारत-अमेरिका संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दे चर्चा में रहे।

यह भी पढ़े- दिवाली पर पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं, तय समय में मिलेगी आतिशबाजी की अनुमति