Tomorrow’s Weather: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक, मॉनसून की विदाई के बीच कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Tomorrow’s Weather: दिल्ली-NCR में थमेगी बारिश, बढ़ेगा तापमान-
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 1 और 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Tomorrow’s Weather: राजस्थान में कई जगह हुई बारिश-
राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, टोंक, उदयपुर और बीकानेर सहित कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
यूपी में मॉनसून की विदाई-
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जारी बारिश अब थमने लगेगी। 1 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश की कोई खास संभावना नहीं जताई है। इसी दौरान राज्य से मॉनसून की विदाई भी हो सकती है।
बिहार में भी मौसम रहेगा शुष्क-
बिहार में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं। 1 अक्टूबर को राज्य में मौसम शुष्क रहने और बारिश नहीं होने का अनुमान है। हालांकि, 3 अक्टूबर के बाद कुछ इलाकों में फिर बारिश हो सकती है।
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट-
तमिलनाडु के कई जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। नीलगिरी, इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णगिरि, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर, पुदुक्कोट्टई और तिरुचिरापल्ली में बारिश का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना-
मौसम विभाग के अनुसार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।
इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश-
उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।









