Hardik Pandya के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला?

Hardik Pandya

टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। बेंगलुरु के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर की ओर से दी गई है। आरोप है कि विश्व कप जीत के बाद अहमदाबाद में आयोजित जश्न के दौरान पंड्या ने तिरंगे को कंधे पर ओढ़कर मैदान में दौड़ते और नाचते हुए जश्न मनाया, जो राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के अनुरूप नहीं माना जा सकता।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पंड्या को तिरंगा ओढ़े हुए जश्न मनाते देखा गया है। एक अन्य वीडियो में वह मंच पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए दिखाई देते हैं और उस समय भी उनके कंधे पर तिरंगा मौजूद है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करना ‘द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट, 1971’ के तहत अनुचित माना जा सकता है।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर ली है और मामले की जांच पर विचार किया जा रहा है। भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच सामने आया यह विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है।

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को गौतम गंभीर से मिलवाया, वीडियो हुआ वायरल

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को गौतम गंभीर से मिलवाया, वीडियो हुआ वायरल

Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की मुलाकात टीम इंडिया … Read more