लॉर्ड्स में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में फिफ्टी लगाने वाली पहली भारतीय बनीं

ENG vs IND:

ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने 121 गेंदों में 58 रन की संयमित पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल रहे। इस पारी के … Read more

IND vs PAK: हरमनप्रीत ने निभाई ‘नो हैंडशेक’ परंपरा, नहीं मिलाया पाकिस्तान की कप्तान से हाथ

IND vs PAK:

IND vs PAK: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत की ‘नो हैंडशेक’ परंपरा को आगे बढ़ाया। टॉस के दौरान उन्होंने पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया।
एजबेस्टन में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप के पहले मैच में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हरमनप्रीत ने बताया कि इस मैच में उन्होंने टीम में एक बड़ा बदलाव किया है।

IND vs PAK:यास्तिका भाटिया को नहीं मिला मौका-

हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को मौका नहीं दिया। उनकी जगह भारती फूलमाली को टीम में शामिल किया गया है।

IND vs PAK: हरमनप्रीत कौर ने क्यों लिया यह फैसला-

इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह भारतीय महिला टीम का “मिडिल ऑर्डर”, जो हाल के समय में उतना मजबूत नहीं दिखा है। मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए हरमनप्रीत कौर ने भारती फूलमाली पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में मौका दिया है।
वहीं, अगर अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो रेणुका सिंह को भी टीम में जगह नहीं मिली है।

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ संभालेंगी, जबकि स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दीप्ति शर्मा और श्रीचरणी के हाथों में रहेगी।

हरमनप्रीत कौर ने निभाई ‘नो हैंडशेक’ परंपरा-

टॉस के दौरान भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत की ‘नो हैंडशेक’ परंपरा को जारी रखा। उन्होंने पाकिस्तान टीम की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। यह परंपरा पुरुषों के एशिया कप 2025 से शुरू हुई थी, जो निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढ़े- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिला लाभ

टी-20 धमाका: फ्री में देखें भारत-श्रीलंका महिला टीम का पहला मैच, स्मृति मंधाना पर रहेंगी नजरें

टी-20 सीरीज का रोमांच शुरू

भारत बनाम श्रीलंका महिला टीम के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर और उपकप्तानी स्मृति मंधाना कर रही हैं। मैदान की पेसर्स के लिए अनुकूल परिस्थितियां, औसत स्कोर और लाइव स्ट्रीमिंग जानकारी सहित फैंस के लिए सभी अहम अपडेट यहां दिए गए हैं।