पहलगाम हमले का 1 साल, गोलियों के बीच आदिल ने बचाईं जिंदगियां, खुद बन गया अमर कहानी
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक साल बीत गया, लेकिन दर्द अब भी ताजा है। इस घटना में आदिल हुसैन शाह ने अपनी जान देकर पर्यटकों को बचाया। उनकी बहादुरी और इंसानियत आज समाज के लिए प्रेरणा है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।