न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में, गिल संभालेंगे कमान, इन बड़े खिलाड़ियों को दिया आराम

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में, गिल संभालेंगे कमान, इन बड़े खिलाड़ियों को दिया आराम

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए बुमराह और हार्दिक को आराम दिया गया है। 11 जनवरी से शुरू हो रही इस सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, वहीं श्रेयस अय्यर की वापसी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी।