H-1B वीजा पर बड़ी राहत: अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की 85 लाख रुपये फीस योजना पर लगाई रोक
अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने H-1B वीजा पर प्रस्तावित 1 लाख डॉलर की फीस को गैरकानूनी बताते हुए रद्द कर दिया है। इस फैसले से भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स, इंजीनियरों और छात्रों को राहत मिली है। साथ ही विदेशी कुशल कर्मचारियों की भर्ती के अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।