अमेरिका के इडाहो में रेस्टोरेंट बना गोलियों का मैदान, हमलावर समेत 3 की मौत, 7 घायल

इडाहो रेस्टोरेंट में गोलीबारी, 3 की मौत, 7 घायल

अमेरिका के इडाहो के ट्विन फॉल्स में एक रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत और सात लोग घायल हुए। मृतकों में हमलावर भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

अमेरिका में साइक्लोस्पोरियासिस का कहर, 41 राज्यों में फैली बीमारी; लोग दिन में 20 बार तक जा रहे बाथरूम

US Cyclosporiasis Outbreak:

US Cyclosporiasis Outbreak: अमेरिका में आंतों से जुड़ी बीमारी साइक्लोस्पोरियासिस (Cyclosporiasis) तेजी से फैल रही है। अब तक यह संक्रमण 41 राज्यों में हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अमेरिका के इतिहास में इस बीमारी का सबसे बड़ा प्रकोप माना जा रहा है।

US Cyclosporiasis Outbreak: 7,000 से ज्यादा मामले, मरीजों की हालत गंभीर-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिशिगन राज्य में सबसे ज्यादा 7,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। मरीजों में तेज दस्त, पेट में ऐंठन और लगातार कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। कई लोगों की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

US Cyclosporiasis Outbreak: दिन में 15 से 20 बार जाना पड़ रहा बाथरूम-

संक्रमित मरीज निक पाल्मिटर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि यह सामान्य दस्त है, लेकिन समय के साथ उनकी हालत बिगड़ती गई। उन्होंने बताया कि उन्हें दिन में 15 से 20 बार तक बाथरूम जाना पड़ रहा था और पेट दर्द असहनीय हो गया था। इसके बाद उन्हें आपातकालीन चिकित्सा केंद्र ले जाया गया।

आइसबर्ग लेट्यूस पर जताया जा रहा शक-

अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अनुसार, संक्रमण का पहला मामला 13 मई को सामने आया था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आइसबर्ग लेट्यूस (सलाद पत्ता) इस संक्रमण का संभावित स्रोत हो सकता है। हालांकि, महीनों की जांच के बाद भी बीमारी का वास्तविक स्रोत अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

रेस्टोरेंट और रिटेल चेन ने हटाए खाद्य उत्पाद-

संक्रमण बढ़ने के बाद अमेरिका के कई बड़े रेस्टोरेंट और रिटेल स्टोर्स, जिनमें वॉलमार्ट, जैक इन द बॉक्स और टैको बेल शामिल हैं, ने एहतियात के तौर पर कुछ खाद्य उत्पादों को अपने स्टोर्स से हटा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

क्या है साइक्लोस्पोरियासिस-

साइक्लोस्पोरियासिस एक परजीवी (Cyclospora parasite) से होने वाली बीमारी है। यह आमतौर पर दूषित भोजन या पानी के सेवन से फैलती है। इसके प्रमुख लक्षणों में लगातार दस्त, पेट में ऐंठन, मतली, कमजोरी और डिहाइड्रेशन शामिल हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह दी है

यह भी पढ़े- केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन को बड़ा झटका, टेस्ट के दौरान लॉन्चपैड पर फटा न्यू ग्लेन रॉकेट

अमेरिकी अरबपति जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन को एक बड़ा झटका लगा है। कंपनी के भारी-भरकम रॉकेट ‘न्यू ग्लेन’ में ग्राउंड टेस्ट के दौरान बड़ा तकनीकी हादसा हो गया। ब्लू ओरिजिन का पहला ऑर्बिटल रॉकेट ‘न्यू ग्लेन’ पहली बार 16 जनवरी 2025 को लॉन्च किया गया था।

‘सैंडी फायर’ ने मचाई तबाही, कैलिफोर्निया में 17 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर

अमेरिका के कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग ने हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है। फायर ब्रिगेड लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी है, जबकि प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और हवा की खराब गुणवत्ता को लेकर अलर्ट जारी किया है।

हमलावर को चंद सेकंड में दबोचा गया, ट्रंप ने सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित और साहसिक कार्रवाई की जमकर सराहना की

हमले की कोशिश नाकाम, सुरक्षा एजेंसी सक्रिय

व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। हमलावर को सीक्रेट सर्विस ने तुरंत पकड़ लिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने सुरक्षा एजेंसियों की तेज कार्रवाई की तारीफ की और बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं तथा बड़ा हादसा टल गया।

राष्ट्रपति ट्रम्प की मौजूदगी में वॉशिंगटन डिनर में फायरिंग, 7 राउंड गोली चली, हमलावर गिरफ्तार, सभी सुरक्षित

इट हाउस डिनर में अचानक गोलीबारी से मचा हड़कंप

अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान गोलीबारी से अफरा तफरी मच गई। हमलावर ने होटल के बाहर फायरिंग की, जबकि राष्ट्रपति और मेहमान अंदर थे। सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई कर स्थिति संभाली और हमलावर को पकड़ लिया। सभी लोग सुरक्षित बताए गए।

अदाणी की अमेरिकी अदालत से एसईसी धोखाधड़ी मामले को खारिज करने की अपील

गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी ने अमेरिकी अदालत से प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) की तरफ से दायर प्रतिभूति धोखाधड़ी मुकदमे को खारिज करने का अनुरोध किया है। वकीलों ने ईएसजी, भ्रष्टाचार-रोधी, और कॉरपोरेट प्रतिष्ठा के बारे में अमेरिकी बाजार नियामक के बयानों को केवल सामान्य कॉरपोरेट प्रचार बताते हुए कहा कि इन पर निवेशक भरोसा नहीं कर सकते।

उत्तरी कैलिफोर्निया में भूकंप के तेज झटके, लोग जाग उठे

उत्तरी कैलिफोर्निया में गुरुवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। पृथ्वी जितनी स्थिर दिखती है, उतनी ही अंदर से हलचल में रहती है। हमारी सतह, जिसे क्रस्ट कहते हैं, कई बड़े टुकड़ों में बंटी है इन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स कहते हैं।

एरिजोना में एक्टिव शूटिंग के दौरान पुलिस हेलीकॉप्टर क्रैश, दो अधिकारियों की मौत

अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। राज्य के पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट (Arizona Department of Public Safety) का एक रेंजर हेलीकॉप्टर ड्यूटी के दौरान क्रैश हो गया। एयर रेस्क्यू यूनिट के लिए बड़ा नुकसान, एरिजोना की एयर रेस्क्यू यूनिट, जिसे रेंजर यूनिट भी कहा जाता है, को बेहद खास और जोखिम भरी परिस्थितियों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

America news: भीषण आग में 24 वर्षीय भारतीय छात्रा की मौत, अल्बानी हादसे ने उठाए कई सवाल!

AMERICA NEWS

अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के अल्बानी शहर में एक घर में लगी भीषण आग ने भारत से पढ़ाई करने गई 24 वर्षीय छात्रा साहजा रेड्डी उडुमाला की जान ले ली।