कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 मासूम समेत 3 की मौत
कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस मामले की जांच और मृतकों की पहचान में जुटी है।