कानपुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या, लूट का विरोध बना वजह! पॉश इलाके में दहशत

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद डराने वाली घटना सामने आई है। पनकी रोड चौकी के अंतर्गत आवास विकास इलाके में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला की उनके ही घर में हत्या कर दी गई। वारदात का समय और तरीका कई सवाल खड़े कर रहा है। नौकरानी के जाने के तुरंत बाद घटना होना इस ओर इशारा करता है कि किसी जानकार की भूमिका हो सकती है।