कर्नाटक में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 35 ठिकानों पर छापे, ₹31 करोड़ की संपत्ति उजागर
कर्नाटक लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में 8 अधिकारियों के 35 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में 31.11 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्तियां सामने आईं। नकदी, सोने-चांदी के गहने, वाहन और बैंक जमा भी बरामद किए गए।