इंदौर में 29.65 लाख की लूट का खुलासा, रिटायर्ड आर्मीमैन निकला मास्टरमाइंड
मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई 29 लाख 65 हजार रुपये की चर्चित लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक रिटायर्ड आर्मीमैन को मास्टरमाइंड बताया गया है। पुलिस के अनुसार, फिरोज और कपिल भंडारी लूट की साजिश या वारदात में सीधे शामिल नहीं थे। हालांकि, आरोप है कि उन्होंने वारदात के बाद आरोपियों को संरक्षण दिया और उनके साथ घूमते रहे।